बुलंदशहर के अनूपशहर में सड़क पर भैंसा बुग्गी की दौड़ कराने वाले छह गिरफ्तार, बाल अपचारी अभिरक्षा में: थार, पांच बाइक व बुग्गी बरामद; पशु क्रूरता का भी मुकदमा

बुलंदशहर

बुलंदशहर सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक ढंग से भैंसा बुग्गी (फिरक) दौड़ाकर यातायात बाधित करने और राहगीरों की जान जोखिम में डालने के मामले में अनूपशहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक ढंग से भैंसा बुग्गी (फिरक) दौड़ाकर यातायात बाधित करने और राहगीरों की जान जोखिम में डालने के मामले में अनूपशहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने मौके से एक थार गाड़ी, पांच मोटरसाइकिल और भैंसा बुग्गी बरामद की है।

थार के पीछे दौड़ाई जा रही थी बुग्गी, बाइक सवारों ने रोका रास्ता

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर की रात थाना अनूपशहर पुलिस को सूचना मिली कि बिरौली-अनूपशहर मार्ग पर भैंसा बुग्गी की दौड़ कराई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और चेकिंग शुरू की। इसी दौरान तेज आवाज में हॉर्न बजाते हुए एक थार गाड़ी आती दिखी, जिसके पीछे भैंसा बुग्गी दौड़ रही थी और बुग्गी पर सवार व्यक्ति डंडे से भैंसे को बेरहमी से पीट रहा था। पीछे करीब 20 से 25 मोटरसाइकिलों पर सवार युवक तेज हॉर्न बजाते हुए हुड़दंग मचा रहे थे, जिससे सड़क के दोनों ओर यातायात बाधित हो गया और आम लोगों की जान खतरे में पड़ गई।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से छह आरोपितों को दबोच लिया और एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया। इस प्रकरण में थाना अनूपशहर पर मुकदमा अपराध संख्या 457/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125, 189(2), 285 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 3/11 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपित, बरामदगी व पुलिस टीम का विवरण

गिरफ्तार आरोपितों में सुनील कुमार पुत्र कल्याण सिंह (निवासी खालौर, थाना जहांगीराबाद), दिनेश पुत्र सत्येंद्र (निवासी पहाड़पुर, थाना शिकारपुर), दीपक राजौरा पुत्र ब्रह्मपाल (निवासी फतेहपुर, थाना शिकारपुर), श्यामप्रकाश पुत्र वासुदेव (निवासी बिरौरा, थाना छतारी), रोहन चौधरी पुत्र सुनील (निवासी बासौटी, थाना शिकारपुर) और मुकेश पुत्र सत्यपाल (निवासी खालौर, थाना जहांगीराबाद) शामिल हैं।

मौके से थार गाड़ी (संख्या यूपी 13 सीजेड 0895), पांच मोटरसाइकिल और भैंसा बुग्गी (फिरक) कब्जे में ली गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल बाबू, उपनिरीक्षक पंकज सिंह, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार, रिजर्व कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार, प्रेमवीर सिंह, पवन कुमार, अवनीश भदौरिया और गौरव गौतम शामिल रहे। सभी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

निचलौल सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से गंभीर रूप से हुए थे घायल, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

निचलौल सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से गंभीर रूप से हुए थे घायल, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम