बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के ग्राम सरावा स्थित यश पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के ग्राम सरावा स्थित यश पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से गांव में एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वीरांगना के शौर्य, साहस और देशभक्ति का संदेश दिया।
तिलक लगाकर किया शुभारंभ, लक्ष्मीबाई का स्वरूप रहा आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी जितेंद्र कुमार शर्मा उर्फ जीतू भैया ने महारानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में सजी छात्रा खुशी चौधरी को तिलक लगाकर किया। इसके पश्चात ‘जूनियर हेलमेट मैन’ जय भगवान सिंह ने घोड़े की लगाम थामकर प्रभात फेरी को रवाना किया। घोड़े पर सवार महारानी लक्ष्मीबाई के वेश में सजी छात्रा पूरी प्रभात फेरी के दौरान आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रहीं।

देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव, प्रमुख मार्गों से गुजरी प्रभात फेरी
यह प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गांव के शिव मंदिर, पंजाब नेशनल बैंक, बड़ा मोहल्ला और पंडित मेडिकल स्टोर सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
महारानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
प्रभात फेरी के उपरांत विद्यालय परिसर में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन संघर्ष, वीरता और अदम्य साहस पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का जीवन देशभक्ति, नारी शक्ति और आत्मसम्मान की एक अद्वितीय मिसाल है। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनका दृढ़ संकल्प आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से वीरांगना के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रखने का आह्वान किया।
विद्यालय परिवार रहा उपस्थित
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेन्द्र सिंह, प्रबंधक सुभाष सिंह, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मऊ में गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को कैंसर होने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://t.co/W5sirNSLeP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026



















