बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना परामर्श केंद्र की सराहनीय पहल: पति-पत्नी के विवाद का सफल निस्तारण, आपसी सहमति से फिर जुड़े रिश्ते

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना परिसर स्थित परामर्श केंद्र पर गुरुवार को पुलिस टीम की समझाइश से एक दंपती के बीच चल रहे आपसी विवाद का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना परिसर स्थित परामर्श केंद्र पर गुरुवार को पुलिस टीम की समझाइश से एक दंपती के बीच चल रहे आपसी विवाद का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया। काउंसलिंग के सकारात्मक परिणामस्वरूप दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और टूटते हुए रिश्ते एक बार फिर जुड़ गए।

आपसी बातचीत और समझाइश से सुलझा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम सालवानपुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र प्रहलाद सिंह और उनकी पत्नी रूपवती के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। गुरुवार को परामर्श केंद्र पर दोनों पक्षों को बुलाया गया, जहां पुलिस टीम ने पति-पत्नी की समस्याओं को गंभीरता व धैर्यपूर्वक सुना। इसके बाद आपसी संवाद और समझाइश के माध्यम से दोनों के बीच व्याप्त गलतफहमियों को दूर कराया गया।

पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखने की दी सलाह

पुलिस टीम ने दंपती को वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम, विश्वास, सहयोग और सामंजस्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सफल काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से एक साथ रहने का निर्णय लिया। पुलिसकर्मियों ने दोनों को भविष्य में सूझबूझ के साथ पारिवारिक जीवन को सुखमय बनाने की सलाह दी।

मिशन शक्ति व परामर्श केंद्र टीम की रही अहम भूमिका

थाना अहमदगढ़ पुलिस द्वारा पारिवारिक विवादों को संवाद व परामर्श के जरिए सुलझाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस निस्तारण प्रक्रिया के दौरान मिशन शक्ति एवं परामर्श केंद्र की टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह तथा महिला कांस्टेबल कु. ओजस्वी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

निचलौल सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से गंभीर रूप से हुए थे घायल, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

निचलौल सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से गंभीर रूप से हुए थे घायल, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम