महराजगंज

महराजगंज जनपद के ग्राम सभा परसा राजा स्थित काली माता मंदिर परिसर में आयोजित आठ दिवसीय पूर्वजी रामलीला के अंतर्गत बुधवार को तीसरी रात ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का सजीव मंचन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ग्राम सभा परसा राजा स्थित काली माता मंदिर परिसर में आयोजित आठ दिवसीय पूर्वजी रामलीला के अंतर्गत बुधवार को तीसरी रात ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का सजीव मंचन किया गया। जय मां काली आदर्श रामलीला समिति के कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति देख दर्शक भावविभोर और आनंदित हो उठे।
यज्ञ की रक्षा और ताड़का वध का मंचन
मंचन के दौरान दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को लेकर आश्रम पहुंचते हैं। यज्ञ प्रारंभ होते ही राक्षसों ने उसमें विघ्न डालने का प्रयास किया। इसके बाद श्रीराम ने ताड़का सहित अन्य राक्षसों का वध कर यज्ञ को निर्विघ्न संपन्न कराया।
अहिल्या उद्धार प्रसंग पर उमड़ी भीड़
आगे के दृश्य में धनुष यज्ञ में शामिल होने के लिए विश्वामित्र के साथ जाते समय श्रीराम वन में गौतम ऋषि के श्राप से पत्थर बनी अहिल्या का उद्धार करते हैं। इस भावुक व आकर्षक प्रसंग को देखने के लिए पंडाल में दर्शकों की खासी भीड़ उमड़ी और ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव, दिव्यांश पांडेय, संजय विश्वकर्मा, रमाकांत मिश्र, शिवेंद्र पांडेय, दिनेश गुप्ता, प्रदीप वर्मा और बृज बिहारी वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मऊ में गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को कैंसर होने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://t.co/W5sirNSLeP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026



















