महराजगंज में पनियरा पुलिस की कार्रवाई: 20 साल पुराने मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय

महराजगंज

महराजगंज जनपद की पनियरा पुलिस ने वर्ष 2006 के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की पनियरा पुलिस ने वर्ष 2006 के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने बुधवार को खजुरिया गांव में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

2006 के मुकदमे में चल रहा था फरार
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैतू केवट (51) पुत्र विक्रम, निवासी ग्राम खजुरिया, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध वर्ष 2006 में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और घर में घुसने सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा अपराध संख्या 63/2006 दर्ज किया गया था। इस मामले में वह लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिस पर कोर्ट से वारंट जारी था।

मुखबिर की सूचना पर दबिश, कोर्ट भेजा गया

मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक अनीष शर्मा ने पुलिस टीम के साथ खजुरिया गांव में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनीष शर्मा और हेड कांस्टेबल उमेशचन्द्र शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

निचलौल सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से गंभीर रूप से हुए थे घायल, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

निचलौल सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से गंभीर रूप से हुए थे घायल, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम