बाराबंकी

बाराबंकी अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सफदरगंज थाना क्षेत्र में फतेह राइस मिल के सामने अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही डीसीएम में पीछे से जा घुसी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बाराबंकी अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सफदरगंज थाना क्षेत्र में फतेह राइस मिल के सामने अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही डीसीएम में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ ही पलों में वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी पांच लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार देर रात करीब 1 बजे सफदरगंज थाना क्षेत्र स्थित फतेह राइस मिल के पास हुआ। अयोध्या से लखनऊ जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे भारी वाहन डीसीएम से टकरा गई। भीषण टक्कर के तुरंत बाद कार के इंजन से धुआं उठा और आग भड़क गई।
कार में मची चीख-पुकार, बाल-बाल बची जान
आग लगते ही कार के भीतर सवार पांचों लोगों में चीख-पुकार मच गई। लपटें तेजी से फैल रही थीं और दरवाजे खोलकर बाहर निकलना चुनौती बन गया था। हालांकि, सभी ने तत्परता और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह दरवाजे खोले और सुरक्षित बाहर निकल आए। उनके बाहर आते ही पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। सड़क पर धू-धू कर जलती कार को देखकर राहगीर सहम गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दमकल ने पाया आग पर काबू, एक घंटे बाधित रहा यातायात
सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हादसे के कारण अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त और जली हुई कार को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
जौनपुर में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से कुचलने का आरोप, महिला समेत 2 की मौत, 7 घायल
https://t.co/gRTV2PIYzl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026



















