जौनपुर

जौनपुर नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नेतृत्व में जौनपुर को विकास, विश्वास, पारदर्शिता और जनसेवा की नई मिसाल कायम होने की उम्मीद है। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने समग्र विकास, समस्याओं के त्वरित निस्तारण और सुशासन को अपनी प्राथमिकता बताया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर नवागत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नेतृत्व में जौनपुर को विकास, विश्वास, पारदर्शिता और जनसेवा की नई मिसाल कायम होने की उम्मीद है। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने समग्र विकास, समस्याओं के त्वरित निस्तारण और सुशासन को अपनी प्राथमिकता बताया। माता शीतला चौकियां धाम में दर्शन के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण, युवा पंजीकरण, जनगणना में जनसहभागिता और मीडिया सहयोग पर उनका जोर प्रशासनिक संवेदनशीलता को दर्शाता है।
जनपदवासियों की अपेक्षा है कि फरियादियों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं व युवा बिना भय अपनी बात रख सकें। योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे, विकास कार्यों में गुणवत्ता रहे और लापरवाही पर जवाबदेही तय हो। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पेयजल, राजस्व और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर समयबद्ध कार्रवाई जनता का विश्वास सुदृढ़ करेगी।
प्रशासन और मीडिया के बीच सकारात्मक समन्वय भी अहम है, ताकि जनहित के मुद्दे प्रभावी ढंग से सामने आ सकें। कुर्सी संभालना दायित्व है, लेकिन जनता के दिलों में जगह बनाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। डीएम उमेश मिश्रा की कार्यशैली, निर्णय क्षमता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता ही उनके कार्यकाल की वास्तविक पहचान बनेगी।
जौनपुर में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से कुचलने का आरोप, महिला समेत 2 की मौत, 7 घायल
https://t.co/gRTV2PIYzl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026



















