सिसवा बाजार: छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर एक्शन में नगर पालिका, अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

सिसवा बाजार

महराजगंज जनपद में लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर पालिका परिषद सिसवा प्रशासन ने तैयारियां युद्धस्तर पर तेज कर दी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर पालिका परिषद सिसवा प्रशासन ने तैयारियां युद्धस्तर पर तेज कर दी हैं। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना तथा अर्घ्य अर्पित करने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण मिल सके, इसके लिए नगर पालिका के जिम्मेदार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं।

प्रमुख छठ घाटों का भ्रमण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
इसी क्रम में नगर पालिका परिषद सिसवा के अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने नगर क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले विभिन्न छठ घाटों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने

पोखरा टोला (स्टेट चौराहा),श्रीराम जानकी मंदिर घाट,सबया,कोठीभार

सहित नगर पालिका क्षेत्र के अन्य सभी प्रमुख पूजा स्थलों पर पहुंचकर जमीनी हकीकत और तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विशेष सफाई अभियान चलाने और समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि ने नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों व सुपरवाइजरों को स्पष्ट निर्देशित किया कि अभियान चलाकर सभी छठ घाटों व उनके संपर्क मार्गों की व्यापक साफ-सफाई कराई जाए। घाटों के आसपास जमा गंदगी, कचरे और झाड़ियों को पूरी तरह साफ कर पूजा स्थलों को सुंदर एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाए।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक है, इसलिए स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सुगम आवागमन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी तैयारियां पर्व से पूर्व समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि व्रतियों को कोई कठिनाई न हो।

घाटों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान भगवन्त प्रसाद, सत्यनारायण चौहान, अमर जायसवाल सहित नगर पालिका के कर्मचारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

सिद्धार्थनगर: लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन से पहले बड़ा हादसा, कूड़ा नदी के मुजहाना घाट पर नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे,पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर, एनडीआरएफ को दी गई सूचना,तलाश जारी

सिद्धार्थनगर: लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन से पहले बड़ा हादसा, कूड़ा नदी के मुजहाना घाट पर नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे,पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर, एनडीआरएफ को दी गई सूचना,तलाश जारी

The specified slider does not exist.