महराजगंज

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राप्ती नदी में डूबे रमेश का 24 घंटे बाद भी नही मिला कोई सुराग, मूर्ति विसर्जन के दौरान राप्ती नदी में डूबा था रमेश। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी स्थित खड़खड़िया पुल के समीप राप्ती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान लापता हुए 30 वर्षीय रमेश की कोई सुराग़ अभी नहीं मिली है। बीते दिन यानी बुधवार की रात लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान रमेश पुत्र रामदवन का पैर फिसल गया, जिससे वह रात के अंधेरे में खड़खडिया पुल के पास राप्ती नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया, लेकिन रमेश का कोई पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार की सुबह भी रमेश की तालाश जारी रही और रेस्क्यू के लिए SDRF और NDRF की टीमें भी पहुंच गईं। सुबह से शाम और फिर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी रमेश का कोई सुराग नहीं मिला।
दिन भर एक तरफ SDRF और NDRF की टीमें युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं वहीं, दूसरी तरफ़ पीड़ित परिजन, अपने घर के उस चिराग़ को आखिरी बार गले लगाने के इंतजार में पलकें बिछाए बैठे रहें। घटनास्थल पर मौजूद हर वो कलेजा पिघल गया, हर वो आंखें भर आईं, जिसने उस मंजर को महसूस किया और इस हृदयविदारक घटना को देखा थ। फिलहाल,परिजन अब इस उम्मीद में बैठे हैं कि 30 साल के उस संबंध को आखिरी बिदाई दें सकें और आखिरी बार गले से लिपट कर अलविदा कह सकें।
महराजगंज जनपद के #बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत #धानी स्थित राप्ती नदी के खड़खड़िया पुल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासनिक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने और घाट पर बरती गई घोर लापरवाही के चलते एक 30 वर्षीय युवक नदी के गहरे पानी में समा गया https://t.co/VU2H2mY0zg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2026


















