सिसवा बाजार

महराजगंज जनपद के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सिसवा बाजार में लक्ष्मी पूजा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सिसवा बाजार में लक्ष्मी पूजा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) निचलौल ने पुलिस बल के साथ कस्बे में भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
विसर्जन मार्गों और संवेदनशील स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण
भ्रमण के दौरान उच्चाधिकारियों ने सिसवा बाजार के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, विसर्जन मार्गों और संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने:
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और मुस्तैदी को परखा।
विसर्जन जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए यातायात प्रबंधन को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने की सख्त हिदायत दी।
शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात
अधिकारियों ने थाना कोठीभार पुलिस को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की समाप्ति तक क्षेत्र में निरंतर गश्त और निगरानी जारी रखी जाए। स्थानीय पुलिस द्वारा ड्रोन व सीसीटीवी की मदद से निगरानी रखने के साथ-साथ लगातार भ्रमण कर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
महराजगंज जनपद के #बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत #धानी स्थित राप्ती नदी के खड़खड़िया पुल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासनिक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने और घाट पर बरती गई घोर लापरवाही के चलते एक 30 वर्षीय युवक नदी के गहरे पानी में समा गया https://t.co/VU2H2mY0zg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2026


















