केराकत: बैटरी की दुकान पर बकाया रुपये देने गए युवक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त लोहे की सरिया बरामद

केराकत

जौनपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के खड़हर डगरा स्थित बैटरी की दुकान पर बकाया रुपये देने पहुंचे एक युवक पर लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से जानलेवा हमला करने के मामले में केराकत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के खड़हर डगरा स्थित बैटरी की दुकान पर बकाया रुपये देने पहुंचे एक युवक पर लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से जानलेवा हमला करने के मामले में केराकत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घटना में शामिल एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे की सरिया भी बरामद कर ली गई है।

बकाया रकम देने पहुंचा था युवक, सिर पर हमला कर किया था लहूलुहान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 07 नवंबर को तरयारी गांव निवासी शिवम यादव बैटरी-इन्वर्टर का बकाया पैसा जमा करने के लिए खड़हर डगरा स्थित ‘विशाल बैटरी’ की दुकान पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद कदहरा निवासी अमन सिंह, पसेवां निवासी जेम्स निकोलस और उनके दो अज्ञात साथियों ने एक राय होकर शिवम पर लाठी-डंडे व लोहे की सरिया से हमला बोल दिया।

इस प्राणघातक हमले में शिवम के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर केराकत पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

गिरफ्तार आरोपी का है आपराधिक इतिहास, अन्य की तलाश जारी

मामले की विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर पसेवां निवासी आरोपी जेम्स निकोलस को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल की गई लोहे की सरिया भी बरामद कर ली गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जेम्स निकोलस आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके विरुद्ध स्थानीय थाने में पूर्व से ही दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, घटना में शामिल अन्य नामजद व अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.