बलिया

बलिया जनपद में ऐतिहासिक ददरी मेला-2026 को भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के साथ-साथ भूमि आवंटन की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में ऐतिहासिक ददरी मेला-2026 को भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के साथ-साथ भूमि आवंटन की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मेला प्रबंधन से जुड़े पांच प्रमुख कार्यों की नीलामी शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसका आमजन के लिए यूट्यूब (YouTube) पर लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को समय से पूर्व सभी तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
इन पांच प्रमुख कार्यों के लिए खोली जाएंगी निविदाएं
प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ददरी मेला प्रबंधन के अंतर्गत जिन पांच प्रमुख कार्यों के भूमि आवंटन हेतु निविदाएं (टेंडर) आमंत्रित की गई हैं, उनमें शामिल हैं झूला एवं प्रदर्शनी,वाहन पार्किंग,लकड़ी बाजार,वेंडर जोन,गदहा बाजार
इन सभी पांचों कार्यों के लिए प्राप्त निविदाएं 13 नवंबर को सुबह 11:00 बजे बलिया स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में खोली जाएंगी।
जिला स्तरीय समिति के समक्ष होगी नीलामी, ऑनलाइन देख सकेंगे नागरिक
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संपूर्ण नीलामी प्रक्रिया जिला स्तरीय नीलामी एवं टेंडर समिति के समक्ष निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी। सभागार में नीलामी समिति के सदस्यों के अतिरिक्त मीडिया प्रतिनिधि और दर्शक भी मौजूद रहेंगे।
प्रशासन का उद्देश्य है कि मेले के ठेकों और भूमि आवंटन को लेकर किसी भी प्रकार की शंका न रहे, इसलिए जिला प्रशासन के आधिकारिक यूट्यूब लिंक के माध्यम से पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिससे घर बैठे आम नागरिक भी नीलामी प्रक्रिया को लाइव देख सकेंगे।
महराजगंज जनपद के #बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत #धानी स्थित राप्ती नदी के खड़खड़िया पुल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासनिक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने और घाट पर बरती गई घोर लापरवाही के चलते एक 30 वर्षीय युवक नदी के गहरे पानी में समा गया https://t.co/VU2H2mY0zg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2026


















