महराजगंज

महराजगंज जनपद में चल रहे यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में चल रहे यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में यातायात पुलिस की टीम ने नगर स्थित पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों से अवगत कराया।
पम्पलेट वितरित कर समझाया यातायात नियमों का महत्व
कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस कर्मियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूकता पम्पलेट वितरित किए और जीवन की सुरक्षा में यातायात नियमों की अहमियत को विस्तार से समझाया। पुलिस टीम ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने अभिभावकों व आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।
नाबालिगों को वाहन न चलाने और सुरक्षित सड़क पार करने की दी हिदायत
जागरूकता सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं को मुख्य रूप से निम्नलिखित नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई:
नाबालिग वाहन चालन पर रोक: बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और 18 वर्ष की आयु पूर्ण किए बिना दोपहिया या चारपहिया वाहन न चलाएं।
हेलमेट व सीट बेल्ट: दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव मानक (ISI मार्का) हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
ओवरस्पीडिंग व ट्रिपल राइडिंग से बचाव: तेज रफ्तार (ओवरस्पीडिंग) में वाहन न चलाएं और बाइक पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) बैठने से बचें।
सुरक्षित सड़क पार करना: पैदल चलते समय सड़क पार करने में पूरी सावधानी बरतें और यातायात संकेतों व जेब्रा क्रॉसिंग का पालन करें।
विद्यालय प्रशासन ने यातायात पुलिस की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
महराजगंज जनपद के #बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत #धानी स्थित राप्ती नदी के खड़खड़िया पुल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासनिक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने और घाट पर बरती गई घोर लापरवाही के चलते एक 30 वर्षीय युवक नदी के गहरे पानी में समा गया https://t.co/VU2H2mY0zg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2026


















