जफराबाद: यूनियन बैंक की शाखा के भीतर वृद्ध की जेब से 50 हजार रुपये पार, पासबुक प्रिंट कराते समय युवती ने दिया वारदात को अंजाम; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जफराबाद

जौनपुर जनपद के थाना क्षेत्र के कबुलपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नेहरूनगर शाखा में गुरुवार को दिनदहाड़े एक वृद्ध की जेब से 50 हजार रुपये चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के थाना क्षेत्र के कबुलपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नेहरूनगर शाखा में गुरुवार को दिनदहाड़े एक वृद्ध की जेब से 50 हजार रुपये चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैंक परिसर के भीतर हुई इस वारदात से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जफराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है।

कैशियर से रुपये लेकर बेंच पर गिने, पासबुक प्रिंट कराते समय हुई चोरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलालपुर थाना क्षेत्र के नीलकंठपुर गांव निवासी तेजबहादुर चौहान गुरुवार को अपने बैंक खाते से नकदी निकालने के लिए यूनियन बैंक की नेहरूनगर शाखा आए थे। उन्होंने कैश काउंटर से 500-500 रुपये के नोटों की 50 हजार रुपये की गड्डी प्राप्त की और बैंक के अंदर ही एक बेंच पर बैठकर नोटों की गिनती की।

नोट गिनने के बाद उन्होंने पूरी रकम अपनी पैंट की जेब में सुरक्षित रख ली और पासबुक अपडेट कराने के लिए बैंक परिसर में लगी प्रिंटर मशीन के पास चले गए। आरोप है कि इसी भीड़ और व्यस्तता का फायदा उठाते हुए पास खड़ी एक युवती ने सफाई से उनकी जेब से 50 हजार रुपये की गड्डी निकाल ली।

जेब टटोलने पर उड़े होश, बैंक परिसर में मचा हड़कंप

पासबुक अपडेट कराने के पश्चात जब तेजबहादुर चौहान बैंक से बाहर निकलने लगे, तो उन्होंने अपनी पैंट की जेब टटोली। जेब से रुपये गायब देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने बैंक परिसर के भीतर ही शोर मचाना शुरू कर दिया। वृद्ध की आवाज सुनकर बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई।

सीसीटीवी फुटेज में दिखीं संदिग्ध युवती व महिला, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही जफराबाद थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे पुलिस बल के साथ तत्काल बैंक शाखा पहुंचे। पुलिस ने बैंक के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वारदात के समय वृद्ध के आसपास एक युवती और एक महिला संदिग्ध अवस्था में मौजूद थीं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.