शाहगंज/खेतापुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज क्षेत्र के ग्राम खेतापुर निवासी पारसनाथ सिंह का लंबी बीमारी के उपरांत निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज क्षेत्र के ग्राम खेतापुर निवासी पारसनाथ सिंह का लंबी बीमारी के उपरांत निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे तथा अपने सरल व मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।
साधन सहकारी समिति सुइथाकला में दी थीं सेवाएं
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारसनाथ सिंह साधन सहकारी समिति, सुइथाकला में कार्यरत रहे। अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के पश्चात वे गांव पर ही रहकर खेती-बाड़ी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए थे।
उनके छोटे पुत्र उपेंद्र सिंह ने बताया कि पिताजी पिछले लगभग एक वर्ष से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। चिकित्सकों की देखरेख में उनका निरंतर उपचार चल रहा था, किंतु वे जिंदगी की जंग हार गए। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि पिताजी का यूं छोड़कर चले जाना पूरे परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी कमी जीवन भर खलेगी।
भरा-पूरा परिवार छोड़ गए पीछे, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता
दिवंगत पारसनाथ सिंह अपने पीछे दो पुत्रों और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनका विवाह हो चुका है। उनके निधन की सूचना पाकर बड़ी संख्या में क्षेत्र के पत्रकार, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक खेतापुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे।
सभी ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दुखद घड़ी में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने और परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
महराजगंज जनपद के #बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत #धानी स्थित राप्ती नदी के खड़खड़िया पुल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासनिक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने और घाट पर बरती गई घोर लापरवाही के चलते एक 30 वर्षीय युवक नदी के गहरे पानी में समा गया https://t.co/VU2H2mY0zg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2026



















