महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी स्थित राप्ती नदी के खड़खड़िया पुल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वॉइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी स्थित राप्ती नदी के खड़खड़िया पुल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। नदी में अचानक एक 30 वर्षीय युवक के गहरे पानी में समा जाने से मौके पर भारी अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्र हो गई।
विसर्जन के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नौसागर धानी अंतर्गत टोला सुखचयनपुर निवासी रमेश (उम्र 30 वर्ष), पुत्र रामदवन, प्रतिमा विसर्जन के सिलसिले में खड़खड़िया पुल के समीप राप्ती नदी घाट पर गया था। विसर्जन की प्रक्रिया के दौरान पैर फिसलने अथवा अनियंत्रित होने के चलते वह अचानक नदी की तेज धारा और गहरे पानी में गिर गया।
युवक को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया, लेकिन देखते ही देखते वह गहरे पानी में ओझल हो गया। घटना के बाद घाट पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रशासनिक अमला मौके पर, तलाश जारी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी फरेन्दा और थानाध्यक्ष बृजमनगंज भारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। जुटी भीड़ को नियंत्रित करते हुए स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
महराजगंज : बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राप्ती नदी पर स्थित खड़खड़िया पुल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक के डूबने की आशंका से मची अफरातफरी, मौके पर उमड़ पड़ी भारी भीड़, देखिए विडियो
@Uppolice @maharajganjpol https://t.co/D3Whsac8cu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2026



















