बलिया

बलिया जनपद के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत छोड़हर गांव में चल रही कथा के दौरान महिलाओं के जेवर झपटकर चुराने वाली दो शातिर अभियुक्तागणों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत छोड़हर गांव में चल रही कथा के दौरान महिलाओं के जेवर झपटकर चुराने वाली दो शातिर अभियुक्तागणों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 02 नवंबर 2026 को छोड़हर बांसडीहरोड में आयोजित कथा कार्यक्रम में शामिल होने आई महिलाओं का मंगलसूत्र, ज्यूतिया और लॉकेट शातिर तरीके से झपटकर चुरा लिया गया था। इस घटना के संबंध में थाना बांसडीहरोड में मु0अ0स0 0222/2026 धारा 304 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
इसी क्रम में 03 नवंबर 2026 को थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम के उपनिरीक्षक नवीन कुमार श्रीवास्तव मय हमराह कर्मियों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग और पेंडिंग विवेचना के सिलसिले में क्षेत्र में मामूर थे। इसी दौरान मुकदमा उपरोक्त से संबंधित प्रकाश में आई दो अभियुक्तागणों— 1. निशा देवी (पत्नी राहुल प्रसाद, निवासी- औरंगाबाद सलेमपुर, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया, उम्र करीब 22 वर्ष) और 2. नीतू (पत्नी सूरज प्रसाद, निवासी- औरंगाबाद सलेमपुर, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया, उम्र करीब 25 वर्ष)— को सुबह करीब 07:48 बजे ब्रह्माइन पुल ग्राम छोड़हर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तागण के कब्जे से 01 अदद पीली धातु का मंगलसूत्र और 01 अदद पीली धातु की ज्यूतिया बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएसएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तागणों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













