सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद कस्बे के बढ़नी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को अपना निशाना बनाते हुए वहां रखे निर्माण सामग्री और अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद कस्बे के बढ़नी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को अपना निशाना बनाते हुए वहां रखे निर्माण सामग्री और अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित मकान मालिक विशाल अग्रवाल के अनुसार, चोर उनके निर्माणाधीन मकान से लोहे की सरिया, सीमेंट के कट्टे, समरसेबल मोटर, बिजली की वायरिंग का सामान और पानी की टोंटियां समेत कई जरूरी चीजें चोरी कर ले गए। सुबह जब निर्माण स्थल पर पहुंचे तो चोरी का पता चला।
घटना से आहत मकान मालिक विशाल अग्रवाल ने स्थानीय ढेबरुआ थाने में पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की सुरागकशी की जा रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में असुरक्षा का माहौल और रोष व्याप्त है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













