सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र में हिंदू धर्म और मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माहौल गरमा गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र में हिंदू धर्म और मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माहौल गरमा गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मामले को लेकर हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष चिल्हिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। औपचारिक शिकायत मिलने पर वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













