लखनऊ

लखनऊ राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बालू अड्डा स्थित बैकुंठ धाम श्मशान घाट परिसर में मंगलवार तड़के एक युवक की दर्दनाक हत्या से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बालू अड्डा स्थित बैकुंठ धाम श्मशान घाट परिसर में मंगलवार तड़के एक युवक की दर्दनाक हत्या से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लकड़ी कारोबारी शिव कुमार के 24 वर्षीय पुत्र उमेश के रूप में हुई है। उमेश का रक्तरंजित शव बैकुंठ धाम के नए प्लेटफॉर्म स्थित काली मंदिर के पास बरामद हुआ। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था, जिससे उसका सिर कुचल गया था। चेहरे, आंख और सीने पर भी गहरे जख्म के निशान मिले हैं।
परिजनों के अनुसार, उमेश सोमवार शाम करीब 6:30 बजे आखिरी बार देखा गया था। देर रात तक घर न लौटने और मोबाइल बंद आने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह जब सफाईकर्मियों ने परिसर में खून से लथपथ शव देखा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
हजरतगंज प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले उमेश को राकेश सिंह और शेखर सिंह नामक दो परिचितों के साथ मंदिर के पास बैठकर शराब पीते देखा गया था। परिजनों की आशंका है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में ही दोनों युवकों ने भारी वस्तु से सिर कूचकर उमेश की हत्या कर दी।
पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
बस्ती में मामूली विवाद में कुदाल के हमले से घायल युवक की मौत
https://t.co/fBdTv7WNtw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2026












