कासगंज में दो दर्दनाक सड़क हादसे: अनियंत्रित वाहनों की चपेट में आने से युवक और मासूम की मौत

कासगंज

कासगंज जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो दर्दनाक हादसों में एक युवक और ढाई साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कासगंज जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो दर्दनाक हादसों में एक युवक और ढाई साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। पहला हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के बधारी वैश्य गांव के समीप हुआ, जहां अपनी ससुराल हीरापुर (एटा) जा रहे 33 वर्षीय पप्पू सिंह (निवासी हिमाचल नगला, अलीगढ़) की बाइक में आलू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनकी पत्नी और दो बच्चे सुरक्षित बच गए। पुलिस ट्रक और चालक की तलाश कर रही है।

दूसरा हादसा सोरों कोतवाली क्षेत्र के नगला भम्मी गांव में हुआ। यहां घर के बाहर खेल रहा ढाई वर्षीय मासूम गोलू तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर चोटों के कारण बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।

थानाध्यक्ष लोकेश भाटी के अनुसार पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.