बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित गंगाहरी माजरा गांव में खेत से घर लौट रहे एक युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के औरंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित गंगाहरी माजरा गांव में खेत से घर लौट रहे एक युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने औरंगाबाद थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगाहरी माजरा निवासी राजीव पुत्र हंसराज 27 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6 बजे खेत से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि घर के पास चौराहे पर गांव के ही तीन लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने जान से मारने की नीयत से राजीव के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण सुनील और नवीन ने बीच-बचाव कर राजीव की जान बचाई और उसे घर पहुंचाया। पीड़ित ने आरोपियों से अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच, मेडिकल परीक्षण और प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
बस्ती में मामूली विवाद में कुदाल के हमले से घायल युवक की मौत
https://t.co/fBdTv7WNtw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2026












