बस्ती

बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत थाल्हा पार गांव में बाइक और ठेले की मामूली टक्कर को लेकर हुआ विवाद एक युवक की जान का दुश्मन बन गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत थाल्हा पार गांव में बाइक और ठेले की मामूली टक्कर को लेकर हुआ विवाद एक युवक की जान का दुश्मन बन गया। टक्कर के बाद हुए झगड़े में गुस्साए दबंगों ने युवक के सिर पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
लखनऊ के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बुलंदशहर के कोटला गांव में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, कई गांवों के युवाओं ने लिया हिस्सा, राजौर के धावक रहे अव्वल
https://t.co/9138bDs8MP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2026













