आगरा में अपर जिला जज, पिता और गनर से मारपीट, बीएसएफ जवान समेत 40 पर मुकदमा

आगरा

आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित खंदौली के मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली मुस्तफा, उनके पिता और गनर के साथ मारपीट व अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित खंदौली के मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली मुस्तफा, उनके पिता और गनर के साथ मारपीट व अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित जज की तहरीर पर खंदौली थाना पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना 24 अक्टूबर की है, जब एडीजे अली मुस्तफा अपने परिवार और गनर के साथ लखनऊ से अलीगढ़ लौट रहे थे। खंदौली इंटरचेंज के पास शराब के नशे में एक बाइक सवार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जब एडीजे ने बाइक सवार को टोकते हुए समझाने का प्रयास किया, तो उसने गाली-गलौज करते हुए अपने 30-40 साथियों को मौके पर बुला लिया।

आरोपियों ने हमला बोलते हुए एडीजे, उनके गनर और पिता गुलाम मुस्तफा के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उनके पिता की नाक व कलाइयों में गंभीर चोटें आईं। उपद्रवियों ने कार का शीशा तोड़ दिया, जान से मारने की धमकी दी और वाहन में आग लगाने का भी प्रयास किया।

डीसीपी वेस्ट आदित्य सिंह के अनुसार, मुख्य आरोपी की पहचान सादाबाद (हाथरस) निवासी बीएसएफ जवान भूपेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने भूपेंद्र और 40 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.