मथुरा: अनियंत्रित होकर पलटा IOCL का पेट्रोल टैंकर, तेल लूटने के लिए बाल्टी-केन लेकर दौड़े ग्रामीण

मथुरा

मथुरा जनपद के महावन थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर गांव के पास मंगलवार शाम इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का एक पेट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मथुरा जनपद के महावन थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर गांव के पास मंगलवार शाम इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का एक पेट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों में पेट्रोल भरने की होड़ मच गई। लोग अपने घरों से बाल्टी, केन और बोतलें लाकर पेट्रोल लूटने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टैंकर मथुरा रिफाइनरी से मुजफ्फरनगर के लिए निकला था। मोहनपुर के समीप अचानक ब्रेक लगाने के कारण टैंकर असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के वक्त चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और रिफाइनरी की टीम मौके पर पहुंची।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) महावन संदीप कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेट्रोल भर रहे लोगों को मौके से खदेड़ा और सुरक्षा घेरा बनाया। इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कराया गया, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

 

मथुरा: अनियंत्रित होकर पलटा IOCL का पेट्रोल टैंकर, तेल लूटने के लिए बाल्टी-केन लेकर दौड़े ग्रामीण

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.