जिरौली में सुलोचना सती और वीरपुर में शिव धनुष भंग का मंचन, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत जिरौली और वीरपुर गांव में अलग-अलग रामलीला का मंचन किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत जिरौली और वीरपुर गांव में अलग-अलग रामलीला का मंचन किया जा रहा है। दोनों गांवों में रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं। मथुरा और वृंदावन से आए कलाकार प्रतिदिन रामायण के प्रसंगों की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह रहे हैं। धार्मिक आयोजन के चलते दोनों गांवों में उत्साह का माहौल है।

जिरौली रामलीला के अध्यक्ष सत्य प्रकाश पंडित ने बताया कि मथुरा से आए कलाकार रोजाना प्रभावशाली प्रस्तुतियां दे रहे हैं। कलाकारों के अभिनय और संवादों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। बुधवार रात रामलीला में सुलोचना सती प्रसंग का मंचन हुआ, जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, कुलदीप शर्मा, अरविंद शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

वहीं वीरपुर में भी रामलीला का मंचन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ग्राम प्रधान दीपक बघेल ने बताया कि वृंदावन से आए कलाकार प्रतिदिन धार्मिक प्रसंगों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। बुधवार रात भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष उठाने और उसे तोड़ने की शिव धनुष भंग लीला का मंचन किया गया। इस प्रसंग को देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।

दोनों गांवों में रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और धर्म की महत्ता का संदेश दिया जा रहा है। आयोजकों और ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम सुचारु रूप से चल रहे हैं। आसपास के गांवों से भी लोग रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.