महराजगंज

महराजगंज जनपद के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा नाथनगर में हाल ही में कराए गए नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा नाथनगर में हाल ही में कराए गए नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। निर्माण के तुरंत बाद नाली की खराब होती स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से नाली निर्माण की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने और मानकों के अनुरूप इसे दुरुस्त करने की पुरजोर मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन घटिया सामग्री के इस्तेमाल और मानकों की अनदेखी के चलते यह कुछ ही दिनों में जर्जर होने लगी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की गहनता से जांच करें तथा सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए अनियमितता मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
गुणवत्ता जांच की मांग उठाने वाले प्रमुख ग्रामीणों में राहुल यादव, अशोक कुमार, ऋषिकेश यादव, हरिकेश यादव, संदीप शर्मा, अक्षय राव, गौरव राव, विश्वजीत राव, बृजेश राव, सुधीर कुमार, ओमकेश यादव, रवि राव, दिलीप राव, आकाश यादव और गिरजेश सहानी शामिल हैं। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करता है।
बस्ती में मामूली विवाद में कुदाल के हमले से घायल युवक की मौत
https://t.co/fBdTv7WNtw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 28, 2026













