मऊ: कुपोषित बच्चों की निगरानी में लापरवाही पर सख्त सीडीओ, 7 दिन में आंगनबाड़ी भर्ती पूरी करने के निर्देश

मऊ

मऊ: जनपद में अति कुपोषित और मध्यम कुपोषित श्रेणी के बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की निगरानी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ: जनपद में अति कुपोषित और मध्यम कुपोषित श्रेणी के बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की निगरानी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने समीक्षा बैठक के दौरान कुपोषित बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग कर उनके पोषण स्तर में शीघ्र सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

सीडीओ ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग को निर्देश दिया कि जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को अगले 7 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। इसके साथ ही, जिले के तीन प्रमुख विकास खंडों में पेयजल की लचर व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सुधार के लिए मोहलत दी गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि तय समय सीमा के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ और भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.