बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के कोटला गांव में मंगलवार, 27 अक्टूबर को शाम पांच बजे युवाओं की ओर से 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के कोटला गांव में मंगलवार, 27 अक्टूबर को शाम पांच बजे युवाओं की ओर से 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों के युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी शारीरिक क्षमता व दमखम का प्रदर्शन किया। राजौर गांव के धावकों ने प्रथम स्थान हासिल किया, जिन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया।
ग्राम प्रधान भूरा सिंह ने बताया कि गांव के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को आगे लाने के उद्देश्य से यह आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में मलकपुर, रौरा, राजौर, शहीद गंज, जिरौली, कोटला और जलालपुर सहित कई गांवों के बच्चे और युवा शामिल हुए।
प्रधान के अनुसार, क्षेत्र के बीएसएफ जवान अमित बघेल भी युवाओं को दौड़ और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्हीं की प्रेरणा से युवाओं ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग किया। आयोजकों ने इनाम की राशि पहले से सार्वजनिक नहीं की थी, बल्कि गुप्त पुरस्कार की व्यवस्था रखी गई थी।
प्रतियोगिता के दौरान युवाओं में खासा उत्साह दिखा। प्रतिभागियों ने जीत के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ दौड़ लगाई। आयोजकों का कहना है कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में अनुशासन, मेहनत तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
आयोजन में आकाश, मनोज, सोमवीर सिंह बघेल सहित अन्य युवाओं ने सहयोग किया। ग्रामीणों ने भी प्रतियोगिता की सराहना की और भविष्य में ऐसे खेल आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
रसड़ा की बंद चीनी मिल को लेकर पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले जिले में एक भी फैक्ट्री चालू नहीं
https://t.co/HJjuzj7TWc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 27, 2026













