बलिया

बलिया कोतवाली थाना क्षेत्र के मवेशी अस्पताल स्थित ट्रांसपोर्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से भारी मात्रा में 25 पेटी अवैध पटाखे जब्त किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया कोतवाली थाना क्षेत्र के मवेशी अस्पताल स्थित ट्रांसपोर्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से भारी मात्रा में 25 पेटी अवैध पटाखे जब्त किए हैं।

जांच के दौरान बरामद पटाखों की पेटियों पर सुखपुरा, बांसडीह, गायघाट और हल्दी के नाम लिखे मिले हैं। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि ये पटाखे किसके हैं और इन्हें कहां खपाया जाना था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026












