बुलंदशहर

बुलंदशहर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने पुलिस बल के साथ शिकारपुर के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने पुलिस बल के साथ शिकारपुर के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की गई।

अधिकारियों ने आगामी महाकाली शोभायात्रा के मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। एसपी देहात ने व्यापारियों से संवाद कर दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। साथ ही आमजन से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। गश्त के दौरान सीओ शिकारपुर दीपक कुमार और प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026












