बलिया

बलिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले प्रदेश के करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदारों) का मासिक मानदेय 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले प्रदेश के करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदारों) का मासिक मानदेय 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दिया है। इस घोषणा से प्रत्येक चौकीदार को सालाना 12,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
बरेली पुलिस लाइंस में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का बलिया पुलिस लाइन और थानों में सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा की मौजूदगी में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित कर मिठाई बांटी गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम प्रहरी अहम कड़ी हैं। उन्होंने चौकीदारों से गौ-तस्करी, शराब और अवैध हथियारों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में बांसडीह विधायक केतकी सिंह और एमएलसी पप्पू सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













