बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए एक और वांछित आरोपी ललित उर्फ जग्गा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम ऐंचौरा का रहने वाला है, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए एक और वांछित आरोपी ललित उर्फ जग्गा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम ऐंचौरा का रहने वाला है, जिसे मुखबिर की सूचना पर गहरारा बंबे के पास सलामतपुर रोड से दबोचा गया। उसके पास से चोरी का तांबे का तार और एक अवैध असलहा बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मौजपुर के जंगल से झटका मशीन, बैटरी और बाइक चोरी की वारदातों में वांछित चल रहा था। इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ललित एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट जैसे 23 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक जयकिशोर गौतम के नेतृत्व में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













