हापुड़ में मिशन शक्ति-6 की गूंज, छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने निकाली भव्य जागरूकता रैली

हापुड़

हापुड़ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हापुड़ में मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हापुड़ में मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। मंगलवार को श्रीमती कमला देवी अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने एक विशाल जागरूकता रैली निकालकर समाज को महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।

रैली को अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी अरुण राय, पुलिस बल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस रैली में छात्राओं ने नारों और तख्तियों के माध्यम से जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया।

अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण तैयार करना केवल पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। मिशन शक्ति के इस चरण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना है ताकि वे शिक्षा, रोजगार और अन्य कार्यों के लिए बिना किसी डर के आगे बढ़ सकें।

अभियान के तहत महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों और त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने के माध्यमों की जानकारी दी जा रही है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि सतर्कता, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और सामाजिक सहभागिता से ही समाज में स्थायी बदलाव और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.