महराजगंज

महराजगंज दशहरा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सशस्त्र सीमा बल की 22वीं बटालियन पूरी तरह सतर्क है। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज दशहरा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सशस्त्र सीमा बल की 22वीं बटालियन पूरी तरह सतर्क है। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी में सीमा के दोनों ओर आने-जाने वाले लोगों पर सुरक्षा बल के जवान पैनी नजर रख रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
सीमा पर नेपाल से भारत आने वाले तथा भारत से नेपाल जाने वाले लोगों की सघन निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों के सामानों की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और स्कैनिंग मशीनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। सुरक्षा बल के जवान सीमा से गुजरने वाले लोगों और उनके सामानों की बारीकी से जांच कर रहे हैं, जिससे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की पहचान की जा सके।

त्योहारों के दौरान सीमा पार से होने वाली अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जवान पूरी मुस्तैदी के साथ निगरानी कर रहे हैं। सीमा क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा बल यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
SSB की इस सतर्कता का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित वातावरण में त्योहार मनाने का अवसर उपलब्ध कराना है। सीमा पर बढ़ी निगरानी के बीच सुरक्षा बल के जवान लगातार चौकसी बरत रहे हैं।
चित्रकूट: घरवालों ने पकड़ा तो प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या
https://t.co/ioKF8rHzoj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













