बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय रिवाड़ा में मंगलवार को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत विशेष गतिविधि आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय रिवाड़ा में मंगलवार को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत विशेष गतिविधि आयोजित की गई। इसके तहत बालिकाओं की नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से कक्षा आठ की छात्रा संध्या राघव को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनमोहन रोहिला ने संध्या को यह जिम्मेदारी सौंपी, जिससे उसे विद्यालय की कार्यप्रणाली और शैक्षिक प्रबंधन को समझने का अवसर मिला। इस पहल को लेकर छात्राओं में भारी उत्साह रहा।
प्रधानाध्यापक मनमोहन रोहिला ने कहा कि बालिकाओं को जिम्मेदारी देने से उनका आत्मविश्वास मजबूत होता है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी अमन गुप्ता ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत ऐसी गतिविधियां बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













