बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में दौलतपुर खुर्द के पास मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में दौलतपुर खुर्द के पास मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार 13 अक्टूबर की रात करीब 2:25 बजे डायल 112 के माध्यम से सादाबाद निवासी रवि कुमार ने सड़क हादसे की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि बुलंदशहर रोड पर दौलतपुर खुर्द के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही दौलतपुर खुर्द चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक इंदेश विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल की और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि हादसे के संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक की शिनाख्त कराने और दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













