बागपत

बागपत जिले के थाना बड़ौत क्षेत्र में शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ अभियान के तहत मंगलवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जिले के थाना बड़ौत क्षेत्र में शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ अभियान के तहत मंगलवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ौत थाने की मिशन शक्ति टीम ने महिला पुलिसकर्मियों और महिला एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर दिल्ली बस स्टैंड एवं फूंस वाली मस्जिद के पास संयुक्त रूप से यातायात संचालन किया।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करते हुए आमजन और राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने, यातायात संकेतों के प्रति सजग रहने और सड़क सुरक्षा के नियमों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस संयुक्त पहल के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेट्स ने महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और उनके सशक्तीकरण का एक सशक्त संदेश भी दिया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के साथ-साथ आम नागरिकों में अनुशासन, सड़क सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है, ताकि मिशन शक्ति के जरिए महिला सशक्तीकरण को और अधिक प्रोत्साहित किया जा सके।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













