बुलंदशहर

बुलंदशहर आज रिजर्व पुलिस लाइन, बुलंदशहर में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधायक श्री लक्ष्मीराज सिंह सम्मिलित हुए। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के वर्चुअल संबोधन को सुना।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर आज रिजर्व पुलिस लाइन, बुलंदशहर में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधायक श्री लक्ष्मीराज सिंह सम्मिलित हुए। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के वर्चुअल संबोधन को सुना।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों के योगदान को सम्मानित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

इस अवसर पर माननीय विधायक सदर श्री प्रदीप चौधरी जी, माननीय विधायक खुर्जा श्रीमती मीनाक्षी सिंह जी, माननीय विधायक स्याना श्री देवेंद्र सिंह लोधी जी, माननीय विधायक अनूपशहर श्री संजय शर्मा जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति मित्तल जी, जिलाधिकारी बुलंदशहर, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) तथा पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













