जौनपुर

जौनपुर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर डांडिया महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर डांडिया महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा और संगीत की धुन से पूरा आयोजन स्थल सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया गया।
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में ज्योतिषाचार्य विक्रम सिंह ‘बघेल गुरुजी’ एवं विधायक रमेश सिंह संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ज्ञान प्रकाश सिंह, वेद प्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, रमेश साहू और डॉ. देवी प्रसाद पुष्पजीवी शामिल रहे। निर्णायक मंडल में कामना सिंह, गोविंद जी और विक्रम सिंह बघेल गुरुजी ने प्रतिभागियों के नृत्य और वेशभूषा के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
प्रतियोगिताओं में पूनम उपाध्याय को बेस्ट सिंगल गेटअप और नमन यादव को बेस्ट सिंगल डांस का पुरस्कार मिला। पल्लवी जायसवाल व अभिषेक जायसवाल की जोड़ी बेस्ट कपल डांस विजेता रही, जबकि रितेश जायसवाल और रिया जायसवाल को बेस्ट कपल गेटअप से सम्मानित किया गया। बेस्ट ग्रुप डांस का पुरस्कार शिवम ग्रुप को मिला।
कार्यक्रम का आयोजन अनुपमा अग्रहरि, धीरज पाटिल और वेद प्रकाश जायसवाल के संयोजन में किया गया। इस दौरान नगर के पत्रकारों और वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपराओं को सहेजने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम हैं।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













