अयोध्या

अयोध्या जनपद के हैदरगंज क्षेत्र में बुखार और प्लेटलेट्स कम होने से 16 वर्षीय अंशिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले 10 दिनों से बीमार चल रही अंशिका ने 13 अक्टूबर की रात अयोध्या के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

अयोध्या जनपद के हैदरगंज क्षेत्र में बुखार और प्लेटलेट्स कम होने से 16 वर्षीय अंशिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले 10 दिनों से बीमार चल रही अंशिका ने 13 अक्टूबर की रात अयोध्या के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।
अंशिका को पहले तेज बुखार आया और धीरे-धीरे उसके प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगे। परिजनों ने शुरुआत में उसे स्थानीय बाजार में दिखाया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे सीएचसी रमवा कला (हैदरगंज) और वहां से मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर रेफर कर दिया गया।
बेहतर इलाज की उम्मीद में परिवार उसे अयोध्या के कई निजी अस्पतालों में लेकर भटका। एक अस्पताल में दो यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद प्लेटलेट्स की संख्या बढ़कर 55,000 हो गई थी और डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया था। हालांकि, कुछ ही देर बाद उसका रक्तचाप अचानक बढ़ गया और उसकी मौत हो गई। इकलौती बेटी की इस तरह असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













