बिहार

बिहार के सुपौल जिले से एक हैरान कर देने वाला और सूझबूझ भरा मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने बेटे की जान बचाने के लिए बेमिसाल बहादुरी का परिचय दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिहार के सुपौल जिले से एक हैरान कर देने वाला और सूझबूझ भरा मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने बेटे की जान बचाने के लिए बेमिसाल बहादुरी का परिचय दिया। सांप के काटने के बाद जहां लोग घबरा जाते हैं, वहीं इस पिता ने न सिर्फ संयम रखा बल्कि डसने वाले जिंदा सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया और सीधे अस्पताल पहुंच गया, ताकि सही प्रजाति का पता चलने से डॉक्टरों को इलाज में आसानी हो सके।
क्या है पूरा मामला
घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा वार्ड-11 की है। स्थानीय निवासी विजेंद्र कुमार यादव का 13 वर्षीय बेटा मुन्ना कुमार जब घर के आंगन की तरफ जा रहा था, तभी एक विषैले ‘साखर’ सांप ने उसे डस लिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि, पिता विजेंद्र कुमार ने घबराने के बजाय गजब की हिम्मत दिखाई। सांप तेजी से भागकर पास के एक बिल में घुस गया था, लेकिन पिता ने सूझबूझ से काम लेते हुए उसे बिल से बाहर निकाला और सुरक्षित रूप से एक डिब्बे में बंद कर लिया।
अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर भी रह गए दंग
इसके बाद विजेंद्र कुमार अपने बेटे को लेकर त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, और साथ में वह डिब्बा भी ले गए जिसमें जिंदा सांप बंद था। जब अस्पताल पहुंचकर उन्होंने डॉक्टरों को डिब्बा खोलकर सांप दिखाया, तो वहां मौजूद ड्यूटी पर तैनात डॉ. संजीव कुमार सुमन और अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी दंग रह गए।
डॉक्टरों ने तुरंत सांप की प्रजाति की पहचान कर बच्चे (मुन्ना कुमार) का समुचित इलाज शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने और सही उपचार मिलने के कारण बच्चे की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। अस्पताल परिसर में पिता की इस सूझबूझ और साहस की चर्चा हर कोई कर रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि सांप को पकड़ना खतरनाक हो सकता है, इसलिए ऐसी स्थिति में बिना जोखिम उठाए मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाना ही सबसे सुरक्षित उपाय है।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026













