सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत सोमवार, 23 नवंबर 2026 को थाना उसका बाजार में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत सोमवार, 23 नवंबर 2026 को थाना उसका बाजार में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (IPS) व थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान तीर्थराज समर्था इंटर कॉलेज पकड़ी की कक्षा 11 की छात्रा खुशी शुक्ला को प्रतीकात्मक रूप से एक घंटे के लिए थानाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यप्रणाली, दैनिक कार्यवाही, अभिलेख संधारण, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई। उन्हें थानाध्यक्ष कार्यालय, जीडी, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस और आगंतुक कक्ष से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मातृ वंदना योजना, साइबर सुरक्षा और एंटी-रोमियो अभियान के साथ 112, 1090, 1076, 108, 1930, 1098 व 102 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया गया।
बलिया में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे टेंट कारोबारी और मजदूर की हाइवा की टक्कर से मौत
https://t.co/tcBQo8gizV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026



















