सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नाजायज चाकू भी बरामद किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नाजायज चाकू भी बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर शशिकान्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार, 23 नवंबर 2026 को दबिश दी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम योगमाया बन्धा मोड़, बांसी-नौगढ़ मुख्य मार्ग के पास से मु.अ.सं. 162/2026 (धारा 109(1)/352 बीएनएस) से संबंधित अभियुक्त सूरज पुत्र पत्थर, निवासी महुआ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक नाजायज चाकू बरामद किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शशिकान्त, उपनिरीक्षक ऋषिदेव, मुख्य आरक्षी कमलेश यादव, भुआल यादव और आरक्षी अंकुर राय शामिल रहे। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।
बलिया में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे टेंट कारोबारी और मजदूर की हाइवा की टक्कर से मौत
https://t.co/tcBQo8gizV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026



















