दुबई

दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की फ्लाइट में कैप्टन पर हमला कर विमान को क्रैश करने की कोशिश करने वाले ओमानी को-पायलट हमम अल-हम्मामी ने जांचकर्ताओं के सामने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की फ्लाइट में कैप्टन पर हमला कर विमान को क्रैश करने की कोशिश करने वाले ओमानी को-पायलट हमम अल-हम्मामी ने जांचकर्ताओं के सामने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर कबूल किया कि उसने यह हमला गाजा का बदला लेने के लिए किया था और वह “शहीद होकर मरना चाहता था।”
इस्लामिक कट्टरपंथी विचारधारा से था प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमम अल-हम्मामी को पिछले साल ओमान की नेशनल एयरलाइन से उसकी चरमपंथी सोच के कारण हटा दिया गया था। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इजराइली विमानों के कॉकपिट वीडियो और अल-कायदा से जुड़े वीडियो पोस्ट किए गए थे। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पहले इस बात की पुष्टि की थी कि माना जा रहा है को-पायलट इस्लामिक कट्टरपंथी विचारधारा से गहराई से प्रभावित था।
30 सितंबर की वह खौफनाक घटना
गत 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 में 170 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश इजराइली नागरिक थे। विमान के लैंडिंग से ठीक एक घंटे पहले अल-हम्मामी ने अचानक कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला बोल दिया। इस दौरान फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि विमान कुछ ही सेकंड में 17,000 फीट से ज्यादा नीचे आ गया था।
कैप्टन और यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
कैप्टन मच्छार ने बहादुरी दिखाते हुए को-पायलट के हमले का कड़ा मुकाबला किया और किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद विमान में सवार यात्रियों ने तुरंत दखल देते हुए हमलावर को-पायलट को दबोच लिया, जबकि फ्लाइट में मौजूद ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने तुरंत कमान अपने हाथ में लेकर विमान को सुरक्षित नीचे उतार लिया और एक भीषण दुर्घटना होने से बचा लिया।
इज़राइली मीडिया के अनुसार, शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि अल-हम्मामी ने जुलाई के महीने में ही इस हमले की योजना बनाई थी, लेकिन आखिरी वक्त पर उसने अपना प्लान टाल दिया था क्योंकि वह क्रू के एक सदस्य का परिचित था। फिलहाल, अमीराती जांच एजेंसियां उसके फोन, विदेश यात्राओं और संपर्कों की गहनता से जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष ने गुलावठी में 10 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
https://t.co/Fj3xhV3KcH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 6, 2026












