जौनपुर

जौनपुर विकासखंड सिरकोनी के बहरीपुर गांव में श्रीनाथ सिंह के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक शशांक मिश्रा की मधुर वाणी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर विकासखंड सिरकोनी के बहरीपुर गांव में श्रीनाथ सिंह के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक शशांक मिश्रा की मधुर वाणी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की अटूट मित्रता का प्रसंग सुनाया गया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
कथावाचक ने बताया कि सच्ची मित्रता में धन-दौलत, ऊंच-नीच और भेद-भाव का कोई स्थान नहीं होता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल सखा सुदामा के प्रति जिस प्रेम, आदर और अपनत्व का परिचय दिया, वह पूरी मानवता के लिए मित्रता की एक अनुपम मिसाल है।
इस दौरान विभिन्न धार्मिक भजनों और कीर्तन से पूरा पंडाल गूंज उठा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा के अंत में आयोजक परिवार की तरफ से सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विजय बहादुर पांडेय, ईश्वरजीत सिंह, शशिधर पांडेय, रवि सिंह, पिंटू सिंह, अरविंद सिंह उर्फ पप्पू, और शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026












