जौनपुर

जौनपुर शाहगंज नगर के खुटहन रोड स्थित सेंट जेवियर स्कूल से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पीले रंग का एक स्कूली वाहन बिना नंबर प्लेट के धड़ल्ले से बच्चों को ढोता नजर आ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर शाहगंज नगर के खुटहन रोड स्थित सेंट जेवियर स्कूल से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पीले रंग का एक स्कूली वाहन बिना नंबर प्लेट के धड़ल्ले से बच्चों को ढोता नजर आ रहा है। इस वाहन पर न तो स्कूल का नाम दर्ज है और न ही किसी आपातकालीन संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर लिखा हुआ है।
सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि करीब 10 बच्चों की बैठने की क्षमता वाले इस वाहन में लगभग 20 बच्चों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया जा रहा है, जिससे मासूमों की जान हर वक्त खतरे में बनी हुई है। इस तस्वीर ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है।

हाल ही में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जिले में डग्गामार और अनियमानुकूल संचालित होने वाले स्कूली वाहनों के संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जरूरत पड़ने पर सख्त कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे। इसके बावजूद रसूखदार स्कूल संचालक नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। अब देखना यह है कि परिवहन विभाग और यातायात पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026













