महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक स्थित धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को संविदा एएनएम महिलाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और धरना दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक स्थित धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को संविदा एएनएम महिलाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और धरना दिया। प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य कर्मियों ने समान कार्य के बदले समान वेतन देने की पुरजोर मांग उठाई है।
समान कार्य, समान वेतन की मांग
धरना दे रही संविदा एएनएम कर्मियों का कहना है कि वे नियमित सरकारी एएनएम के बराबर ही अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाती हैं, बावजूद इसके उन्हें बेहद कम मानदेय मिलता है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जब उनकी ड्यूटी और कार्यभार एक नियमित स्वास्थ्य कर्मी जितना ही है, तो उनका वेतन भी सरकारी एएनएम के समान होना चाहिए।
आंदोलित कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन या शासन स्तर पर उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता और उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका यह धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन के कारण स्वास्थ्य केंद्र पर कुछ समय के लिए प्रशासनिक गतिविधियां और व्यवस्थाएं भी प्रभावित रहीं।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026













