महराजगंज: सोहगी बरवा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, बांटी राहत सामग्री

महराजगंज

महराजगंज: सोहगी बरवा क्षेत्र में बाढ़ की गंभीर स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज: सोहगी बरवा क्षेत्र में बाढ़ की गंभीर स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने परखी जमीनी हकीकत

बाढ़ की स्थिति का आकलन करने पहुंचे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, निचलौल एसडीएम और तहसीलदार सहित अन्य प्रमुख अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने जलभराव, आवागमन और क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का बारीकी से जायजा लिया।

राहत सामग्री का वितरण

निरीक्षण के दौरान प्रशासन की ओर से बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया गया। अधिकारियों ने जनता को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन पूरी तरह उनके साथ है और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या कमी नहीं होने दी जाएगी।

संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों में लगातार नजर बनाए रखें और लोगों की आवश्यकता के अनुसार बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करें। इस मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अमले के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.