बलिया: जिला रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में सेवा कार्यों की समीक्षा और सदस्यता विस्तार पर बल

बलिया

बलिया जनपद के विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक सामान्य बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोसायटी के सेवा कार्यों की समीक्षा की गई और इसके सदस्यता अभियान को बड़े पैमाने पर विस्तार देने की रणनीति तैयार की गई।

जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत संरक्षक सदस्य सरदार जितेन्द्र सिंह द्वारा 12 जरूरतमंद दिव्यांगों को नि:शुल्क व्हीलचेयर प्रदान की गई हैं।

जिलाधिकारी ने सदस्यता अभियान को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी, नर्सिंग होम और मेडिकल स्टोरों को भी रेडक्रॉस से जोड़ने पर जोर दिया ताकि असहाय लोगों की सेवा और व्यापक हो सके। बैठक के दौरान डॉ. रियाज अहमद को आजीवन सदस्यता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सीडीओ आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय, जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुजीत यादव, एसीएमओ डॉ. आनंद कुमार, रेडक्रॉस सचिव डॉ. मंजू रानी सहित तमाम अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.